वाराणसी – देखे तस्वीरे, महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ प्रदर्शन करने मुख्यालय पहुचे सपा कार्यकर्ताओ पर जमकर हुआ लाठीचार्ज
नीलोफर बानो
वाराणसी. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आज वाराणसी में सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए पुलिस पहुंच गई। जिला मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस का आमना-सामना हो गया। सपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया।
पुलिस ने इस दौरान 60 से ज्यादा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया। कार्यकर्ता सपा कार्यालय से जुलूस निकालते हुए जिला मुख्यालय पर डीएम से मिलने गए थे। वहां उन्हें मुख्यालय के बाहर पुलिस ने रोक दिया। बेरोजगारों को काम दो की तख्तियां हाथों में लेकर कार्यकर्ता योगी सरकार मुर्दाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने ताबड़तोड़ बल प्रयोग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से खफा सपा के लोहिया वाहिनी, युवजनसभा, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। डीएम से मिलने जा रहे कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय पर पहुंचते ही पुलिस ने लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विष्णु शर्मा ने बताया कि 60 से ज्यादा सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। डीएम से मिलकर अपनी बात कहने जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज शर्मनाक है। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..