थाना बॉर्डर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बॉर्डर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए पूर्व में हुई लूट का खुलासा किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक ,लूटी गयी नकदी ,1 तमंचा मय 2 जिंदा कारतूस व 1 नाजायज चाकू बरामद कर जेल भेज दिये है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक ,लूटी गई रकम से 24 सौ रुपये की नकदी ,1 तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस व 1 नाजायज चाकू बरामद हुआ।एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर लुटेरे है। जो एक ही बाइक पर सवार होकर घूमते रहते है और लोगो को अकेला पाकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दे देते है।पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।











