2018 से था फरार शम्शु, राजस्थान पुलिस का था इनामिया डकैत, चढ़ा मथुरा बरसाना पुलिस के हत्थे

रवि पाल
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसाना आजाद पाल सिंह ने मय टीम द्वारा शुक्रवार को गाँव हाथिया व जानू के बीच नंगला बम्बू से 4 हज़ार रु के इनामी डकैत शम्शु (25 वर्ष) पुत्र शब्बीर निवासी हाथिया थाना बरसाना को मय 01 अदद तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया है।












