अपराध का शहर बनता मेरठ – मेरठ में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात, मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच को गोलियों से भूना, देखे सम्भावित शूटर्स की तस्वीर
तारिक़ खान
मेरठ. यूपी के मेरठ में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शॉप में घुस सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जिम कोच परविंदर मेरठ में एक जिम में कोच का काम करने के साथ ठेकेदारी भी करते थे।
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में परविंदर दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उनसे बातचीत करते हुए हथियारों से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परविंदर को 5 गोलियां लगी। फायरिंग की आवाज सुन वहां दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने बाइक हाईवे की ओर दौड़ा दी और फरार हो गए।
सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल परविंदर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इससे पहले, मंगलवार को जागृति विहार सेक्टर-दो में दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप पर धावा बोलकर 10 लाख रुपए और पांच किलो चांदी लूट ली। विरोध करने पर सर्राफा व्यापारी अमन जैन (30) की गोली मारकर हत्या कर दी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..