पासवान ने साधा नीतीश पर निशाना, विज्ञापन में लिखा “वो लड़ रहे राज के लिए, हम लड़ रहे बिहार पर नाज़ के लिए

गोपाल जी
पटना: जदयू और एलजेपी में लगातार तनातनी की खबरें आ रही हैं। लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव जदयू, एलजेपी और भाजपा साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। वही बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टी के बीच खीचतान अब आवामी होती जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से अखबारों में विज्ञापन निकाला गया है। विज्ञापन में लिखा गया है ‘वो लड़ रहे हैं हम पर राज करने के लिए, हम लड़ रहे हैं बिहार पर नाज करने के लिए’। माना जा रहा है कि इशारों-इशारों में नीतीश कुमार पर इसमें तंज कसा गया है। यह विज्ञापन बिहार के सभी हिंदी और अंग्रेजी अख़बारों में दिया गया है। साथ में दिल्ली और मुंबई के महत्वपूर्ण अख़बार में पार्टी द्वारा विज्ञापन दिया गया है।
#Bihar1stBihari1st#YuvaBihar #NayaBihar
जय बिहार – आत्मनिर्भर बिहार
लोक जनशक्ति पार्टी @Bihari1st @LJP4India @iChiragPaswan @IVeenaDevi @irvpaswan @SaurabhMPandey @PashupatiParas @princerajpaswan @ChandanSinghMP pic.twitter.com/e977I3YZPQ— Lok Janshakti Party (@LJP4India) September 4, 2020
इस विज्ञापन में लोक जनशक्ति पार्टी ने यह बताया है कि नया बिहार और युवा बिहार बनाने के लिए सभी बिहारी भाइयों बहनों को युवा बिहारी चिराग पासवान के साथ चलना होगा। यही समय है जब बिहार के अस्मिता की लड़ाई सभी बिहारी को लड़नी होगी ताकि हम सब बिहार पर नाज़ कर सकें।

पार्टी ने अपने विज्ञापन में बताया है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो हम पर राज करने के लिए लड़ रहे है लेकिन मात्र लोक जनशक्ति पार्टी है जो बिहार पर नाज़ करने की लड़ाई लड़ रही है। इस विज्ञापन से युवा बिहारी चिराग पासवान की अपेक्षा है कि सभी बिहारी, बिहार को 1st और बिहारी को 1st बनाने के लिए साथ आएं और नया बिहार और युवा बिहार के बनाने में योगदान दें।











