हाथरस की बेटी के आत्मा की शांति हेतु समाजवादियो ने निकाला मशाल जुलूस

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया में बुधवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने पलिया नगर में कैंडल मार्च व मौन जुलूस निकालकर गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी साथ ही गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार विरोधी नारे भी लगाए हैं।

इसके साथ गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस चौकी तिराहे पर जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए ।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने बातचीत में कहा कि आखिर कब जागेगी उत्तर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार कब तक हम लोग हत्या और बलात्कार पर निंदा जताते रहेंगे।
इस मौके पर तमाम समाजवादी साथी मौजूद रहे जिनमे पिंटू चौधरी राम बहादुर यादव शरीफ अंसारी मोहम्मद मोनू खान हफीज प्रदीप पाल मनोज विश्वकर्मा रामनिवास दिवाकर अंजर खान कलीम अंसारी मोहम्मद शाहनवाज आसिफ अली मनोज गुप्ता आदि लोग प्रमुख रहे।











