बिकरु कांड की एसआईटी जाँच हुई पूरी, इसी महीने आ सकती है रिपोर्ट

मो0 कुमैल
कानपुर का बिकरु कांड जिसने पुरे देश को हिला कर रख दिया था कि जाँच हेतु बनी एसआईटी ने अपनी जाँच पूरी कर लिया है। कुछ दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद एसआईटी इसी माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। बताते चले कि इस कांड के लगभग हर एक मोड़ पर कई सफेदपोशो और खाकी के गठजोड़ मुख्य मुद्दे बनते दिखाई दिए थे।

बताया जा रहा है कि इस जाँच में दुर्दान्त दहशतगर्द विकास दुबे और उसके साथियों के वर्चस्व में स्थानीय पुलिस व प्राशसन के लोगों की भूमिका तय की गई है। एसआईटी को अपराधियों से मिले शस्त्र लाइसेंसों व चल अचल संपत्तियों पर भी रिपोर्ट देनी है। एसआईटी के अलावा ईडी व न्यायिक आयोग भी विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।











