प्रगतिशील किसानो का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

बापुनंदन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ) आत्मा योजनांतर्गत ब्लॉक रतनपुरा, कोपागंज व परदहा के 45 प्रगतिशील किसानों का दो दिवसीय प्रक्षिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी अधिकारी एस एन सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाई कृषि में नई टेक्नीक का प्रयोग करें जिससे कृषि में लागत कम लगे और मुनाफा बढ़ सके।












