गोंडा – रात को सोते समय मंदिर के महंत को मारी गोली, महंत की हालत गंभीर

संजय ठाकुर
गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में बदमाशों ने मंदिर के महंत को गोली मारी। राम जानकी मंदिर के महंत को सोते समय हमलावरों ने निशाना बनाया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस हमले के पीछे मंदिर की जमीन का विवाद बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मंदिर की बेशकीमती जमीन पर भू माफियाओं की नजर है।

राम जानकी मंदिर के महंत सम्राट दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए राजधानी लखनऊ रेफर किया गया है। महंत को गोली मारे जाने से हंगामा हो गया और फौरन बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने महंत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि भू-माफियाओं की नजर मंदिर की बेशकीमती जमीन पर है। जमीन की खातिर ही महंत पर जानलेवा हमले की आशंका है।











