महज़ 7 घंटो में भदोही पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश बनी भदोही में 11 साल की बच्ची के क़त्ल का सबब, तीन गिरफ्तार

तारिक खान
भदोही। हत्या के महज़ चंद घंटो के अन्दर ही भदोही पुलिस ने गोपीगंज में हुई 11 साल की बच्ची की हत्या से सम्बंधित गुत्थी सुलझा लिया है। इस दौरान हत्या के आरोप में तीन को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों पर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

पुलिस ने बताया है कि वादी मुकदमा तथा विपक्षियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर विपक्षियों ने दिनाँक 28।09।2020 गालियां देते हुए वादी को बर्बाद करने की धमकी भी दिये थे। इसी कारण अभियुक्तों ने मिलकर आज दिनाँक 01।10।20 को कुमारी आँचल को जब वह दोपहर में वह खेत में शौच के लिए गयी थी, अकेला पाकर उसकी हत्या कर दिया।
गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों ने भी पुरानी रंजिश के कारण आँचल कुमारी की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। गोपीगंज पुलिस द्वारा घटना के मात्र 07 घण्टे के अन्दर हत्या जैसे गंभीर घटना का अनावरण करते हुए घटना में शामिल तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।











