हाथरस कांड के विरोध में बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में कांग्रेसजनों ने निकाला कैंडल मार्च

रणजीत सिंह
बिल्थरारोड/बलिया: कांग्रेस के युवा नेता जनार्दन सिंह यादव के नेतृत्व में हाथरस कांड के विरोध में बिल्थरारोड रेलवे चौराहे से रविवार की सांय कैंडिल मार्च निकाला गया कैंडिल मार्च यूनाइटेड क्लब,पुलिस चौकी होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा पहुंचा।












