चौक उठे है सब जब वाराणसी के प्रकाश बजाज ने बतौर निर्दल प्रत्याशी किया राज्यसभा के लिए नामांकन

ए जावेद/अरशद रज़ा
लखनऊ। वाराणसी के पूर्व विधायक रहे प्रदीप बजाज के बेटे प्रकाश बजाज ने आज उस समय सबको चौका दिया जब उन्होंने सपा सदस्यों के साथ राज्य सभा के लिए बतौर निर्दल प्रत्याशी नामांकन कर डाला। वाराणसी के जवाहर नगर निवासी प्रकाश बजाज के इस नामांकन की जानकारी स्थानीय सपा नेताओं को नही है। मगर इस नामांकन ने सभी को चौका ज़रूर दिया है।












