परवरिश पर कलंक या फिर घोर कलयुग – महज़ 14 साल के नाबालिग किशोर ने किया 9 साल की मासूम बच्ची का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

हरमेश भाटिया
मुरादाबाद। इसको घोर कलयुग कहेगे या फिर परवरिश में कमी कहा जायेगा, शायद आपके भी समझ में दोनों शब्द स्थिति की जानकारी के बाद न आ सके। जिस उम्र में खेलने कूदने और पढने की सोच बच्चो के दिमाग में रहती है उस उम्र में हवस अगर किसी बच्चे के दिमाग में बैठी हो तो उसको परवरिश पर कलंक कहा जा सकता है। वही घोर कलयुग भी कहा जा सकता है। दरअसल मामला है कि एक महज़ 14 साल के किशोर छात्र द्वारा एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है।

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावे करते हो कि पूरे प्रदेश में “रामराज” हैं, कानून का राज है, लेकिन लगातार हो रही प्रदेश में घटनाओं को रोकने में प्रदेश की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह हैवानियत की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। आज मुरादाबाद में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाला किशोर उस मासूम बच्ची को अपने घर ले गया, और उसके साथ बलात्कार की घटना को कथित रूप से अंजाम दिया।
पीड़ित बच्ची किसी तरीके से वहां से भाग कर अपने घर पहुची और रो रो कर परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने आया और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुवे तहरीर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जहा पीडिता मासूम को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।











