हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

बापूनंदन मिश्रा
रतनपुरा( मऊ) हाथरस कांड मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने एवं दोषियों को कठोर दंड देने के लिए प्रदेश भर में चल रहे आक्रोश प्रदर्शन का दौर अनवरत जारी है ।लोगों के अंदर इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि प्रशासन ने पीड़िता (मृतका) की लाश को परिवारी जनों को न दे कर पूरी तरह से अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है। ऐसे में पूरा समाज आक्रोशित है कि जब इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

जुलूस निकालने वालों में नंदलाल बागी (जिला पंचायत सदस्य)लाल जी अकेला ,हरेंद्र, सोभनाथ ,रमेश ,सूर्यनाथ सिपाही, अजय भारती ,शिव शंकर, मिथिलेश, अखिलेश, अजय ,शंकर ,वरुण सहित हजारों की संख्या में युवा शामिल रहे।











