महाराष्ट्र में आप गोमांस प्रतिबंधित करते है और गोवा में गोमांस के समर्थक है – उद्धव ठाकरे

आदिल अहमद
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनाम राज्यपाल विवाद आज दशहरे के दिन जारी रहा, क्योंकि आज सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने विजयदशमी संबोधन में भगत सिंह कोश्यारी पर पलटवार किया और उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भाषण का पालन करने की सलाह दी। आरएसएस प्रमुख द्वारा दी गई हिंदुत्व की परिभाषा को मानदंड बताते हुए उन्होंने एक चेतावनी भी जारी की, “यदि कोई हमें चुनौती देना चाहता है, तो अपने जोखिम पर करें।”

भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के विचारों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मोहन भागवत ने आज कहा कि हिंदुत्व केवल पूजा से नहीं जुड़ा है। इसलिए काली टोपी पहने लोग और हमारी मान्यताओं पर सवाल उठाने वाले और हमें धर्मनिरपेक्ष बताने वालों को आज भागवत का भाषण सुनना चाहिए “











