फर्जी साधू करता रहा बच्ची का यौन शोषण, खुला राज़ तो जनता ने लात, घुसे, थप्पड़, डंडे और झाड़ू से फर्जी साधू का इलाज कर सौपा पुलिस को

तारिक़ जकी / निलोफर बानो
डेस्क: तेलंगाना के निज़ामाबाद में एक 15 साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी एक फर्जी साधु को स्थानीय लोगों ने खूब पीटा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यह शख्स मानसिक बीमारी ठीक करने के नाम पर बच्ची का यौन शोषण करता था। प्राप्त समाचारों के मुताबिक बच्ची के माता-पिता उसे इस फर्जी साधु के पास बच्ची को इलाज के लिए ले गए थे। यह शख्स अपने पास चमत्कारी शक्तियां होने का दावा करता था और उसने बच्ची को ठीक करने का दावा किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो कम से कम पिछले तीन महीनों से बच्ची का शोषण कर रहा था। शोषण की बात तब पता चली, जब बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कुछ महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी के घर गए और उसे खूब पीटा। जब वो घर से बाहर निकलकर रोड पर भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाया। लोगों ने उसकी पिटाई घूंसो, डंडों और झाड़ू तक से की। पिटाई के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और रेप के आरोपों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया था।











