नहीं थम रहा देश में कोरोना का वार, कुल संक्रमितो की संख्या 90 लाख पार, मृतकों की संख्या हुई 1 लाख 32 हज़ार पार

आफताब फारुकी
नई दिल्ली. भारत में शुक्रवार यानी 20 नवंबर तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले 90 लाख के पार हो चुके हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों घंटो की जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 45,882 नए केस दर्ज किए गए गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के अब तक कुल 90,04,365 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 584 मरीजों की मौत हुई है, जिससे कि कोरोनावायरस से देश में अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 1,32,162 पर पहुंच गया है।

देश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीज 4.92% यानी कि 4,43,794 हैं। कोरोना का डेथ रेट 1.46% पर चल रहा है और पॉजिटिविटी रेट 4.23% पर है। पिछले 24 घंटों में 10,83,397 टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक कोरोना के 12,95,91,786 कुल टेस्ट हो चुके हैं।











