सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बापूनंदन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ). पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज अइलख के तत्वावधान मे गुरुकुल अकादमी एवं हमारा बचपन फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे क्षेत्र के दर्जनों गांव के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सुबह से ही प्रतिभागियों में गजब का उत्साह दिख रहा था। इसका परिणाम अगले रविवार के दिन घोषित किया जाएगा जिसमे टॉपर बच्चों को पुरस्कृत करना व सम्मानित किया जाना है। इस प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता शिवम् मौर्या, अनुराग यादव, अजित, सूर्य जीत, अर्जुन कुमार, अभिषेक वर्मा, विशाल, अलोक यादव, आदित्य, विपिन मौर्या, प्रदीप गौतम , मोहित, रितेश सिंह, पिंटू उपस्थित रहे। पूरा प्रतियोगिता अरविन्द कुशवाहा संजय भारद्वाज के देख रेख मे किया गया।











