पत्नी नही हुई तलाक को तैयार तो पति ने गड़ासे से काट कर कर दिया पत्नी की हत्या

बापूनंदन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ) पत्नी से विवाद के बाद बौखलाए पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति शादी का बंधन तोड़ना चाहता था जिसे पत्नी ने स्वीकार नहीं किया। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

आरोपी हरिद्वार सिंह फरार है। मृत सरिता सिंह का मायका बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में था। वर्ष 2009 में सरिता की शादी हरिद्वार सिंह से हुई थी। उसका आठ वर्षीय पुत्र भी है। मृतका के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।










