कोतवाली मोहम्मदाबाद की एसएचओ बनी सय्यद कशिश फ़ातिमा

शहनवाज अहमद
गाजीपुर. विश्व बाल दिवस के अवसर पर गाजीपुर जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम निर्देशन में कुमारी सय्यद कशिश फ़ातिमा को एक दिन की प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद बनाया गया. जिसमें साथ में आए बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में एवं थाना कार्यालय के बारे में पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया गया।












