क्षेत्राधिकारी मधुबन ने व्रती महिलाओं के लिए बनाए गए घाटों का किया निरीक्षण

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेलौली चौराहे पे स्थित पोखरे का निरीक्षण किया, जहा पर व्रत महिलाओं द्वारा सूर्य षष्टी का व्रत एवं पूजन किया जाता है। क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह व रामपुर थाना प्रभारी राजकेश्वर सिंह के साथ 20 नवम्बर 2020 को छठ पूजा के मध्य नज़र घाट का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह ने रामपुर थाना प्रभारी को दिशा व निर्देश देते हुए कहाकि घाट पर महिलाओं को चढ़ने व उतरने के लिए सीढ़ी साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की उचित प्रबंध होना चाहिए।












