कानपुर-विश्व बाल दिवस पर रमशा इश्तियाक बनी एक दिन की थानेदार
मो0 कुमेल
कानपुर आज विश्व बाल दिवस पर जहाँ पूरी दुनिया में अलग अलग तरीके से विश्व बाल दिवस मनाया गया वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर नगर के थाना अनवरगंज में पी0पी0एन डिग्री कॉलेज की छात्रा रमशा इश्तियाक को एक दिन का थाना अध्य्क्ष बनाकर विश्व बाल दिवस का आयोजन किया गया
इस अवसर पर रमशा इश्तियाक ने पीड़ितों की शिकायत सुनकर अभिलेखों का अवलोकन कर निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया. आपको बता दे रमसा इश्तियाक बाँसमण्डी थाना अनवरगंज की निवासिनी है विश्व बाल दिवस के अवसर पर रमसा इश्तियाक को एक दिन का थाना अध्यक्ष बनाकर सम्मानित किया गया. आयोजन में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी अनवरगंज अकमल खान प्रभारी निरीक्षक गंगाधर सिंह चौहान,उ0नि0 मो0 आरिफ, कांस्टेबल अमित कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..