भारत नेपाल सीमा गौरीफंटा में एसएसबी ने तस्करी कर लेकर जाए जा रहे माल सहित तस्कर को किया गिरफ्तार
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने तस्करी को ले जाए जा रहे माल सहित एक आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के बाद बरामद माल का सीजर बनाकर कस्टम के हवाले कर दिया गया है। बरामद माल की कीमत एक लाख 35 हजार रुपए बताई जा रही है।
बता दें कि नेपाल सीमा पर तस्करी, घुसपैठ एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने का जिम्मा सशस्त्र सीमा बल को सौंपा गया है। यहां के गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी की 39वीं वाहिनी के जवान तैनात हैं। बीती शाम उसके जवान जब कजरिया जंगल के निकट गश्त पर थे। गश्त के दौरान जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही जब रूकने की बात कही तो वह भागने लगा। एसएसबी जवानों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम असल कुमार राणा निवासी बनगवां गौरीफंटा का होना बताया है। वहीं जवानों ने आरोपी के पास से 26 जोड़े लेडीज कुर्ती, पजामा 335 पैकेट तंबाकू, 130 गिलास, 60कटोरी,15 हमाम दहलता, आठ थान कपड़ा आदि सामान शामिल हैं। माल की कीमत करीब 1 लाख 35 हजार आंकी गई है। माल का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के हवाले कर दिया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..