उत्तर प्रदेश उपचुनाव – पांच सीट पर भाजपा, एक पर सपा और एक पर निर्दल ने बनाई बढ़त

ए जावेद
वाराणसी। उत्तर प्रदेश उपचुनावों में भाजपा को एक नुक्सान होता दिखाई दे रहा है। वर्त्तमान रुझानो को अगर देखे तो भाजपा को पञ्च सीट पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वही सपा ने एक सीट पर और एक अन्य सीट पर निर्दल ने बढ़त बनाई हुई है।

घाटमपुर से भाजपा के उपेन्द्र नाथ पासवान बसपा के कुलदीप से २६९७ मतो से आगे चल रहे है। वही देवरिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्यप्रकाश सपा के ब्रह्मेश्वर से ४०९९ मतो से आगे चल रहे है। सबसे बड़ा उलटफेर दिखाई दिया जौनपुर के मल्हानी सीट पर जहा निर्दल प्रत्याशी बाहुबली धनञ्जय सिंह अपने निकटतम प्रतिदव्न्दी सपा के लकी यादव से ४२२२ मतों से आगे चल रहे है।











