वाराणसी चौक इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी की टीम को मिली एक और सफलता, 7 कुंटल से अधिक अवैध पटाखा किया बरामद, एक गिरफ्तार

तारिक आज़मी
वाराणसी. अवैध पटाखों के खिलाफ वाराणसी पुलिस की जारी जंग में थाना चौक एसएचओ आशुतोष तिवारी की टीम को एक और सफलता हाथ लगी है जब पियरी चौकी इंचार्ज ने अपने टीम लीडर इन्स्पेक्टर आशुतोष तिवारी के साथ मिल भीखाशाह गली में छापेमारी करके अवैध पटाखे का जखीरा बरामद किया है। इस दरमियान एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी भी हुई है।

इस सम्बन्ध में थाना चौक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त फैसल खाँन पुत्र स्व0 जावेद खान चेतगंज थाना क्षेत्र के सी 6/97 बाग बरियार सिंह का मूल निवासी है। इन्स्पेक्टर आशुतोष तिवारी के निर्देशन में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पियरी चौकी प्रभारी उ0नि0 घनश्याम मिश्र, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 रणधीर यादव व का0 कपिल सरोज शामिल रहे।











