रवि पाल
मथुरा। कान्हा की नगरी में 12 दिन के अंदर इरादतन और गैर इरादतन 12 हत्याएँ दर्ज हुई हैं। इनमें दो अज्ञात शव भी बरादम हुए हैं। जबकि नौहझील क्षेत्र में तीन भट्टा मजदूरों की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
भीम तथा राजकुमार सगे भाई हैं जबकि रूपचंद, भीम और राजुकमार का साला था। तीनों मजदूर मलकरा थाना कतरास, जिला धनबाद (झारखंड) के रहने वाले थे। मृतक भीम की पत्नी की तहरीर पर भट्टा संचालक के परिजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। 27 दिसम्बर को वृंदावन की चैतन्य विहार कॉलोनी स्थित सीताराम महिला आश्रय सदन में महिला की जलकर मौत हो गई।
जाँच के लिए पहुँची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर एक माचिस पड़ी मिली। पुलिस हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। 27 दिसम्बर को ही महावन के श्रीकृष्ण इंटर कालेज के पीछे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से फाॅरेंसिक टीम ने जो साक्ष्य जुटाए हैं उन्हें लेकर पुलिस टीमें जांच में जुट गई हैं। मृतक युवक के शिर पर चोट के निशान हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया है। इस बीच दो अज्ञात शव भी बरामद हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…