नव निर्मित कंपोजिट विद्यालय का हुआ लोकार्पण

अरविन्द यादव
(बलिया). विकास खण्ड दुबहड़ अंतर्गत सरयां गांव में शुक्रवार को नव निर्मित कंपोजिट विद्यालय का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ विपिन जैन ने किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरयां विद्यालय पहला विद्यालय है, जो इस बार के अभियान के तहत ग्राम प्रधान एवं शिक्षकों की मेहनत से बेहतर बना है। विद्यालय में जो कार्य हुआ है वह आसपास के विद्यालयों के लिए प्रेरित करने का काम करेगा। उन्होंने इस विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की बात कही।












