शातिर चोर सुमित कुमार चढ़ा चमनगंज पुलिस के हत्थे, चोरी का माल हुआ बरामद
आदिल अहमद
कानपुर। बढ़ती ठंड के कारण जहाँ एक तरफ लोग जल्दी अपने घरों के अंदर हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर शातिर चोर सड़को पर निकल आते हैं, और एक से बढ़कर एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी की घटनाओं को लगाम लगाने के क्रम में चमनगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब उसने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त सुमित कुमार एक शातिर चोर है जिसके खिलाफ कई अन्य थानों में अपराधिक मामले दर्ज है। बताया जाता है सुमित का चोरी करने का भी अपना एक अलग अंदाज है। प्रभारी निरीक्षक चमनगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि उ०नि० तनवीर अहमद कांस्टेबल राशिद अली, आदर्श कुमार, सिंद्धात के साथ गश्त कर रहे थे। तभी शातिर चोर सुमित कुमार लोहे की 30 किलो सरिया चोरी कर के ले जा रहा था। जिसको मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। शातिर चोर सुमित कुमार पुत्र सुरेश गौतम निवासी भन्नानापुरवा चमनगंज के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..