गाजीपुर पुलिस ने धरदबोचा बाइक सवार 4 अपराधी

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना पुलिस ने शनिवार की रात नगई नदी के पास से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, समर्सिबल पम्प, मोनोब्लाक पम्प, बैट्री, मोबाइल, दो बाइक के साथ ही 14 सौ नकदी बरामद किया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

इनके पास से दो बाइक, दो 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक समर्सिबल पम्प, एक मोनोब्लाक पम्प, दो बैटरी व चार मोबाइल के फोन साथ ही 1400 नकदी बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियुक्तों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, उ.नि. अभिषेक सिंह, कांस्टेबल श्यामबाबू सरोज, कां. अजीत सिंह, कां. अक्षय कुमार, कां. मनोज वर्मा, कां. मनोज पटेल, कां. अभिषेक शुक्ला, कां. पंकज तिवारी, कां. धर्मजीत मल्ल और कां. पंकज भारतीया शामिल थे











