कानपुर जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, कनपटी मार गिरोह के सरगना सहित दो को किया गिरफ्तार

मो0 कुमेल
कानपुर। जीआरपी कानपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब उसने कनपटी मार गिरोह के मुख्य सरगना को उसके एक करीबी साथी के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ़्तारी के दरमियान पुलिस को लूट के माल भी बरामद हुवे है। बताते चले कि कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के आसपास कनपटी मार गिरोह लूटपाट करने वाले मोस्ट वांटेड गिरोह है। इस गिरोह के बदमाश रेल यात्रियों की कनपटी पर डंडा और घूंसा मारकर लूट लेते थे।

वही उसके साथी उन्नाव के शेखपुर निवासी कौसर अली पर छह मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से पांच मोबाइल, सोने की चेन, कान व नाक की बाली, एक जोड़ी चांदी की पायल व नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुवे जेल भेज दिया गया है।











