किशोर उम्र के चाचा ने किया था मासूम का अपहरण, मांगी 50 लाख की फिरौती, नही मिली रकम तो कर दिया मासूम भतीजे का कत्ल

प्रदीप चौधरी
महराजगंज। इंसान पैसो की लालच में कितना अँधा हो जाता है कभी कोई सोच नही सकता है। मात्र खेलने और पढने की उम्र में एक किशोर अपरहण और हत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोप में आ गया। मामला कोतवाली थाना इलाके के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर से अपहृत बालक का है जिसका शव गांव के पास खेत में दफन मिला। आरोप है कि पट्टीदार और रिश्ते में चाचा लगने वाले किशोर ने बच्चे का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी।

दिनभर वह पुलिस को छकाता रहा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो सच्चाई सामने आई। आरोपी को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो सन्न रह गई। बांसपार गांव के सिवान से खेत में पीयूष का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।











