छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग को छत से फेंका

हरमेश भाटिया
रामपुर. मामला जनपद रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन के आसरा कॉलोनी का है नाबालिग लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया शोहदों ने लड़की को छत से नीचे फेक दिया।परिजनों ने लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़िता ने बताया आरोपी ने उसे बेड पर गिरा दिया और जबरदस्ती करने लगा। इतनी देर उसकी बहन आ गयी और उसे घर भेज दिया। और कहा जब मम्मी आये तब बात करना पीड़िता ने बताया इतनी देर में मम्मी आ गयी और लड़ाई हो गयी और में छत पर कपड़े डालने चली गयी और तभी पीछे से तालिब, राकिब और शोएब ने उसे पीछे से धक्का दे दिया










