कानपुर – रशियन महिला से रेप के आरोपी कर्नल की हुई गिरफ़्तारी

आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर के छावनी थाना क्षेत्र में दर्ज हुई एक रशियन महिला से रेप की शिकायत पर आज कानपुर पुलिस ने आखिर रेप आरोपी कर्नल को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ़्तारी के बाद भी कानपुर पुलिस पर कई सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है कि अपराध पंजीकरण के बाद भी कर्नल बड़े सुकून के साथ था। वह अपना मोबाइल आन रखे थे और बाते कर रहा था। घटना के बाद वह रात भर अपने घर पर ही रहा। सुबह अपने कार्यालय गया उसके बाद उसने छुट्टी लिया और फिर मंगलवार को अपना कार्यभार दुबारा ग्रहण कर लिया।

पीडिता का आज मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुआ, मजिस्ट्रेट के सामने वह उन्हीं आरोपों पर कायम रही, जो उसने एफआईआर में लगाए थे। इसके अलावा महिला के पुत्र द्वारा खिची तस्वीरे और पीडिता के पति का चश्मदीद गवाही इस प्रकरण को मजबूती प्रदान करता है कानून के जानकारों का कहना है कि इतने सबूतो के साथ हुई गिरफ़्तारी के बाद कर्नल नीरज गहलोत की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है।











