सपा सांसद आज़म खान की विधायक पत्नी तजीम फातिमा सीतापुर जेल से हुई रिहा

गौरव जैन
रामपुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान की पत्नी विधायक तंजीम फातिमा की सोमवार शाम रिहाई हो गई। वह अपने पति व छोटे बेटे के साथ जेल में लगभग 10 महीने रहीं। तंजीम फातिमा को सभी 34 मामलों में जमानत मिल गई है।

सपा विधायक तजीन फातिमा ने कहा कि 10 महीने बाद मुझे कैद से रिहाई मिली है क्योंकि न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया है। उन्होंने कहा कि जैसे न्यायपालिका से मुझे इंसाफ मिला है, वैसे ही आजम खान साहब को भी इंसाफ मिलेगा। तंजीम फातिमा ने बताया कि रिहाई के समय आजम खान से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई।










