ट्रक के धक्के से सायकल सवार की हुई मौत

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली के गौसपुर गांव के सामने एनएच-31 पर बुधवार की शाम ट्रक की जद में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मृतक के परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। पुलिस ने शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक सेराज दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और गांव के ही जूनियर हाईस्कूल मे कक्षा 8 का छात्र था।











