बड़ी खबर – कर्णाटक में विस्फोटक ले जा रही ट्रक में हुआ धमाका, 6 से अधिक मौतों की आशंका

आदिल अहमद
बेंगलुरु: कर्णाटक में एक बड़ी घटना का समाचार प्राप्त हो रहा है। जिसमे बताया जा रहा है कि एक ट्रक में भर कर विस्फोटक ले जाने के दौरान ट्रक में बड़ा धमाका हुआ है जिसमे लगभग आधा दर्जन मजदूरों के मौत होने की संभावना प्रतीत हो रही है। धमाका इतना तगड़ा था की लगभग 40-50 किलो मीटर तक इसकी धमक महसूस किया गया और ये धमक एक भूकंप जैसी प्रतीत हुई।

माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया।











