तारिक खान
नई दिल्ली। किसान आन्दोलन के बीच बुरी खबरों का आना जारी है। इस दरमियान आज एक और आन्दोलनकारी किसान ने कथित रूप से आत्महत्या कर लिया है। मृतक किसान ने सुसाइड नोट में अपनी अंतिम इच्छा ज़ाहिर करते हुवे लिखा है कि उसका अंतिम संस्कार दिल्ली बोर्डेर पर ही हो। घटना शनिवार को गाजियाबाद के यूपी गेट की है। जहा पर एक किसान ने शौचालय में सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाले किसान का नाम कश्मीर सिंह बताया जा रहा है और वह 75 साल के थे। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है।
किसान यूनियन ने कहा कि उनका परिवार, बेटा और पोता यहीं आंदोलन में लगातार सेवा कर रहे हैं। सुसाइड नोट अब पुलिस के कब्जे में है और अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार उन्होंने इस सरकार को बताया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि आखिर हम कब तक यहां सर्दी में बैठे रहेंगे। ये सरकार सुन नहीं रही है और इसलिए अपनी जान देकर जा रहा हूं, ताकि कोई हल निकल सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…