लानत दर लानत – मनोरोगी किशोरी के साथ करते रहे महीनो से गैंग रेप, किशोरी हुई गर्भवती तो खुला राज़

तारिक़ खान
जौनपुर. इसको हैवानियत का सबसे घिनौना हिस्सा कहा जा सकता है. आखिर लानत है उनपर जिन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया. लानत ही नहीं बल्कि दर लानत है कि एक मनोरोगी किशोरी के साथ हवस की हदे पार करते हुवे महीनो तक गैंग रेप किया. मामले का खुलासा तो तब हुआ जब किशोरी की तबियत ख़राब रहने लगी. परिजन उसको लेकर जब चिकित्सक के पास पहुचे तब उनको जानकारी हुई कि किशोरी गर्भवती है. इस जानकारी के बाद परिजनों के पाँव के नीचे से ज़मीन सरक गई.

परिजन इसके बाद पीड़ित किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दिया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि एक आरोपी के पिता को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।











