कानपुर – वांछित अपराधी रवि राजपूत उर्फ पिन्टू चढ़ा चकेरी पुलिस के हत्थे

आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कानपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धड़-पकड़ अभियान में चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में चकेरी पुलिस ने शातिर वांछित अपराधी रवि राजपूत उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त रवि राजपूत उर्फ पिन्टू 498ए/304बी व 3/4 डीपी एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं में थाना चकेरी से वांछित चल रहा था।जिसके चलते पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी। लेकिन शातिर अभियुक्त हाथ नही लग रहा था।

सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० उस्मान अली और उ0नि0 नितिन कुमार ने कांस्टेबल अरविन्द कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।











