मु0 कुमेल
कानपुर- आज बरोज़ रविवार कुरैशी हाल कुली बाज़ार में आवामी मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमे युवा शहर काजी हाफिज व कारी नदीम ने देश की आवाम से अपिल की ये देश गंगा-जमुना तहज़ीब का देश है इसलिए हम सबको चाहे वो किसी भी धर्म के हो आपस मे मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस्लाम धर्म दोस्ती और भाई चारे के संदेश देता है। इसलिए हमें इस्लाम के मुताबिक ज़िन्दगी जीना चाहिए।और सबसे मिलजुल कर रहना चाहिए।
हमारे द्वार पूछे जाने पर की कानपुर में जो शहर काजियों की मुहिम चल रही है हर महौलले में एक शहर काज़ी बन गया है इस विषय पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि शहर काज़ी सिर्फ एक ही होना चाहिए ऐसा शहर काज़ी जो आवाम को समझे उनके सुख-दुख में साथ दे और आवाम की आवाज़ बन सके। उन्होंने कानपुर प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कानपुर के आला अधिकारी चाहे वो डी0एम हो या एस0एस0पी उन्होंने अपना काम बखूबी किया है और उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसे ही अपने कर्तव्य को बखूबी निभाएगे।
क़ाज़ी नदीम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपील की सभी इबादतगाहों चाहे वो किसी भी धर्म की हो जो बन्द पड़ी है उन्हें खोला जाए और साथ ही उनकी हिफाज़त की जाए कुछ शरारती तत्व देश का माहौल बिगड़ना चाहते है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…