संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

मुकेश यादव
मधुबन(मऊ): स्थानीय थाना क्षेत्र के कटघरा महलू के समीप शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक घायल युवक को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। घायल युवक को पुलिस ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहाँ स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन युवक कैसे कटघरा महलू पहुँचा तथा घायल कैसे हुआ यह एक अबूझ पहेली बना हुआ है। इस सम्बंध में सीओ राजकुमार सिंह का कहना है कि जाँच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनें के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।











