मोदी राज में कुछ भी महंगा नही, सब सस्ता है, एक भी चीज़ बताओ जो महँगी हो – सांसद साक्षी महाराज

मो0 कुमैल
उन्नाव। साक्षी महाराज और विवादित बयान कोई नई बात नही है। एक तरफ जहा केद्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष और आम जन के सवालों से घिरी हुई है। वही उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दामो पर सवालों से अंततः झल्ला गए और बोले कि मोदी सरकार में कुछ भी महंगा नही है सब सस्ता है। एक भी महँगी चीज़ बता दो। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के सवाल पर सांसद ने कहा कि आप क्या कमाल की बात करते हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में जीत का दावा किया। ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल में घुसने न देने के सवाल पर कहा कि कहावत है खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। सांसद ने कहा कि कुछ दिन की बात है, ममता दीदी सदा के लिए पश्चिम बंगाल से विदा होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में मेरे एक दर्जन आश्रम हैं। मुझे वहां जाने से कोई नहीं रोक सकता। अब वायनाड (केरल) चले गए तो उत्तर और दक्षिण की बात कर राहुल गांधी फूट डालो की राजनीति कर रहे हैं।











