रामपुर – उधारी के पैसो को लेकर हुवे विवाद में चली गोली, तीन घायल

हर्मेश भाटिया
रामपुर। रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में मात्र दस हजार रुपये उधारी की रकम के लेने देन को लेकर दो बाईक सवार युवाओं ने तीन युवाओं पर अवैध असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत ये रहा कि तीनों के गोलियां नहीं लगीं। सिर्फ छर्रे ही पूरे लगे है, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। मोके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तो वहीं अवैध असलाहों से फायरिंग करने वाले दो नामजद व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।












