मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस धरपकड़ अभियान तेज़ी के साथ चल रहा है। धरपकड़ अभियान के क्रम में अनवरगंज पुलिस को आज एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब शिकायत के महज़ 12 घंटो के अन्दर ही शातिर मोबाइल स्नेचर राजीव कंजड को इंस्पेक्टर गंगाधर सिंह चौहान के नेतृत्व में अनवरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी अनवरगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कंजर थाना अनवरगंज से 12 घण्टे पहले पंजीकृत मोबाईल लूट के मामले में वांछित चल रहा था। तभी सूचना प्राप्त हुई कि लुटेरा राजीव कंजर डिप्टी पड़ाव शुलभ शौचालय के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० अजय सिंह,उ0नि0 दिनेश सिंह यादय ने हेड कांस्टेबल मो0 अहमद,कांस्टेबल अमित कुमार,कास्टेबल आशुतोष सिंह और कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त राजीव कंजर के पास से एक अदद तमंचे 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर व लूटा हुआ मोबाइल रेडमी का औऱ चोरी की अपाचे बाइक बरामद की गई। अभि0 पर मु0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही और साथ ही अभि0 के आपराधिक इतिहास की जांच कर जानकारी की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…