बसपा की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया) बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक बुधवार को नगर के जयसवाल धर्मशाला मैं संपन्न हुई. बैठक के मुख्य अतिथि विजय प्रताप पूर्व एमएलसी एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़ ने कहा कि हम सभी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से लग जाना चाहिए। भाजपा के सरकार मे मंहगाई लूट हत्या बलात्कार आए दिन बढ़ती ही जा रहे है। इन सारी घटनाओं को रोकना है। तो उत्तर प्रदेश में फिर से सर्व समाज बहन कुमारी मायावती जी को 2022 में मुख्यमंत्री देखना चाहती है।












