फर्रुखाबाद : दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: दिन दहाड़े चोरों नें मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात ने लचर पुलिस व्यवस्था की भी पोल खोल दी। दिन दहाड़े घनी आबादी वाले इलाके मे शातिर चोरो ने घर के ताले तोड़कर लाखों के जेबरात और नकदी साफ कर दिये गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए है।

जिसकी सूचना डायल 112 को दी गयी। सूचना के बाद डायल 112 के बाद शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार आदि दलबल के साथ आ गये। उन्होंने जांच पड़ताल की। चोर सौरभ की बाइक भी साथ ले गये जो नेकपुर के पास छोड़कर चले गए । यहाँ तक की चोर बच्चों की गुल्लक से भी रूपये चोरी कर ले गये। दिन दहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत फैल गयी।
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। जल्द घटना का अनावरण होगा।











