मलिकपुर महेवा में दबिश दी गई दो कुंतल शराब नष्ट किया गया

तब्जील अहमद
कौशाम्बी. पड़ोसी जनपद मे कच्ची शराब पीने से लगभग कई लोगों की मौत के बाद से कौशांबी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कौशाम्बी नगर पालिका भरवारी अंतर्गत मलिकपुर महेवा में चौकी इंचार्ज राकेश राय व उनके हम राहियों ने शराब की भट्टी व लहन बरामद होने पर उसे नष्ट कर दिया।












