एम0एम0डी0 पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, 255 में 195 ने किया परीक्षा पास

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एम0एम0डी0 पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर अखोप में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे की अवधि तक हेतु प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। कुल 20 कक्षों में 20 कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन कर परीक्षा हुई। सचल दस्ता ने भी कड़ी निगरानी रखा।












