बिल्थरारोड (बलिया)। बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 01 पर जीआईटीआई का छात्र विनीत कुमार (19) पुत्र अजीत राम द्वारा बुधवार की सुबह करीब 9.15 बजे कृषक एक्सप्रेस से आत्महत्या कर लिए जाने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कृषक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नं. 01 पर खड़ी हुई, कि वह रेल पटरी पर पेट के बल लेट गया। और ट्रेन रवाना होते ही कमर के पास से उसका शरीर दो भाग में हो गया।
मृतक जीआईटीआई लखनऊ की ओर से जारी परिचय पत्र के अनुसार बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम तियरा हैदरपुर का निवासी है। घटना होने के बाद जीआरपी पुलिस बिल्थरारोड मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु पूर्वांचल एक्सप्रेस से मऊ लेकर चली गयी। घटना की सूचना परिजनों को पुलिस द्वारा दे दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना का कारण ज्ञात नही हो सका है। जीआरपी पुलिस की जांच में मृतक के पास एक बैग मिला है, जिसमे उसका वस्त्र व जीआईटीआई लखनऊ के परिचय पत्र व मोबाइल पाया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..