कानपुर – सिख समुदाय ने शुरू किया “साँसों का लंगर”, मुफ्त में दे रहे ऑक्सीजन

आदिल अहमद
कानपुर। अभी तक आपने गुरुद्वारा में चलते हुवे लंगरों को देखा होगा। लंगर लोग छक कर खाते है। वहा कोई ये नही पूछता कि आप किस धर्म, जात अथवा संप्रदाय के हो। इसी सिख समुदाय ने बढ़ते कोरोना संक्रमण से आम लोगो की जद्दोजेहद के लिए एक अनोखा लंगर चालु किया है। श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड ने शहर के सभी गुरुद्वारों, सिख समाज के धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से मंगलवार को ऑक्सीजन लंगर सेवा की शुरुआत की।

यह ऑक्सीजन लंगर रोजाना सुबह 10 से शाम छह बजे तक निशुल्क ऑक्सीजन लंगर सेवा चलेगी। यह सेवा ऑक्सीजन संकट खत्म होने तक चलेगी। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए गुरुद्वारा समिति ने शहर की सिख संगतों के साथ पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, जिलाधिकारी अलोक तिवारी और उद्योगपति विजय कपूर का आभार जताया। सेवा में ज्ञानी मदन सिंह, कुलवंतजीत सिंह गिल, रविंदर सिंह बंटी, मनमीत सिंह राजू, करमजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।











